सारठ/देवघर।

पालोजोरी मुख्य पथ स्थित फुलजोरी पहाड़ पर बीते दो दिनों से आग लगी हुई हैं और वन विभाग के कर्मी लापरवाह नजर आ रहे हैं।

ज्ञात हो कि फुलजोरी पहाड़ के जंगल में कई दुर्लभ प्रजाति के वन्य जीवों के अलावे कई दुर्लभ औषधियों के भी पेड़-पौधे पाये जाते हैं, जिससे कई असाध्य रोगों का भी ईलाज होता हैं। लेकिन आग लगने के कारण एक और जहां सभी पेड़-पौधे जलकर राख हो रहे हैं. वही दूसरी और वन्य जीव भी इस आग का शिकार हो रही है।


लोगों से पूछे जाने पर बताया गया कि स्थानीय लोगों द्वारा ही लकड़ी लाने के लिए हर वर्ष जंगल मे आग लगाया जाता हैं। जंगल मे लगी इस आग से बेखबर वन विभाग के अधिकारी पर स्थानीय लोगों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर वन विभाग के कर्मी आग को बुझाने में कोई पहल नही कर रहा है।


