इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंसूबा पाल रखा है कि तालिबान उनको कश्मीर दिलाएगा। जिसका खुलासा उन्होंने सार्वाजनिक रूप से टीवी पर किया गया है। प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए- इंसाफ की एक नेता ने टीवी पर कहा कि तालिबान पाकिस्तान को कश्मीर जीतने में’ मदद करेगा।

हालांकि, पाकिस्तानी टीवी एंकर ने पीटीआई नेता को टोकते हुए कहा कि उन्हें यह ख्वाब किसने दिखाया है? नीलम इरशाद शेख ने पाकिस्तानी न्यूज चैनल पर एक डिबेट शो के दौरान कहा कि तालिबान कहते हैं कि हम आपके साथ हैं और इंशाअल्लाह हम हमारे साथ आकर हमें कश्मीर फतह करके देंगे।

एंकर की ओर से टोके जाने पर नीलम ने कहा कि आप देखते नहीं है कि पाकिस्तान और इमरान खान की कितनी इज्जत हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि भारत ने हमारे जो टुकड़े किए हुए हैं, हम जुड़ जाएंगे इंशाअल्लाह।
हमारी फौज के पास ताकत है, हमारी हुकूमत के पास ताकत है। तालिबान हमारा साथ दे रहा है, क्योंकि उनके साथ ज्यादती हुई तो पाकिस्तान ने उनका साथ दिया।
पाकिस्तान के गृहमंत्री शेख रशीद अहमद ने बुधवार को ही अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे को पाकिस्तान की जीत तो भारत की हार बताया है। पाकिस्तान इस बात की आश लगाए बैठा है कि अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल करते हुए वह भारत में आतंकवाद बढ़ा सकता है।
इन्हें भी पढ़ें:
- JSSC CGL नियुक्तियां रद्द करने के Jharkhand सरकार का आदेश हाईकोर्ट ने किया निरस्त, गड़बड़ियों की जांच जारी रहेगी
- धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने वालों की मौज, Gold-Silver के दाम 4,500 रुपए तक गिरे
- PM Modi ने Jharkhand के खूंटी में सात लोगों की मौत पर जताया दुख, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना
- Jharkhand: हजारीबाग में मिला रांची से गायब शराब लदा ट्रक, केबिन से चालक का शव बरामद
- Jharkhand: खूंटी में बेकाबू ट्रक ने आठ को रौंदा, सात की मौत



