
Ankara: तुर्की के जंगलों(Forests Fires) में लगी आग लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को छठे दिन आग बीच की ओर बढ़ गई। अब इस आग को बुझाने के लिए यूरोपीय संघ (EU) की ओर से मददस्वरूप पानी से लैस प्लेन भेजे गए हैं।

आग के कारण स्थिति बहुत ही खराब हो गई है। अब तक इस कारण आठ लोगों की मौत हो गई है। आग इतनी भयावह हो गई है कि वहां के निवासियों और पर्यटकों को नाव में सवार होकर वहां से भागना पड़ा है। इस दौरान लोगों के घर और खेत तबाह हो गए हैं।

वन और कृषि मंत्री बेकीर पड्केमिर्ली ने बताया कि बुधवार से 32 प्रांतों में 119 जगहों पर आग बुझा दी गई है। राहतकर्मी तटीय इलाकों और प्रसिद्ध पर्य़टक स्थलों अंताल्या, मुगला और तुंसेली और दक्षिण पूर्वी तुर्की में आग बुझाने के प्रयास में लगे हुए हैं।
यूरोपीय संघ (ईयू) की ओर से घोषणा की गई है कि तुर्की की मदद के लिए उनकी ओर से क्रोएशिय़ा से कनाडा एयरप्लेन और स्पेन से दो प्लेन भेज रहा है।
उल्लेखनीय है कि जंगलों में लगी आग तेजी से रिहायशी इलाकों की ओर बढ़ रही है। लोगों को तेजी से नावों और अन्य साधनों के जरिए सुरक्षित स्थानों की ओर ले जाया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें :
- दिल्ली के Kashmere Gate bus gang-rape case में पुलिस को अहम फॉरेंसिक सबूत मिले, DNA रिपोर्ट का इंतजार
- दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्राओं ने Sleeper Bus Gang-Rape Case के विरोध में आधी रात को निकाला मार्च
- American हमलों के जवाब में Iran ने शुरू की कार्रवाई, खाड़ी में अमेरिकी ठिकानों को बनाया निशाना
- BCCI ने विकल्पों के बावजूद अनफिट खिलाड़ियों को अफगानिस्तान सीरीज के लिए क्यों चुना?
- Ujjain: भाद्रपद पंचमी पर बाबा महाकाल का अलौकिक शृंगार, भस्म आरती में उमड़े श्रद्धालु



