
Deoghar: जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय लालपुर में चोरों ने कम्प्यूटर कक्ष का खिड़की तोड कर लाखों की संपत्ति चोरी कर ली है।

घटना को लेकर प्रभारी प्रधानाध्यापक सुजाता सिन्हा ने कहा है कि शनिवार की सुबह आसपास के ग्रामीणों ने जानकारी दी कि विद्यालय भवन परिसर के कम्प्यूटर लैब का ताला टूटा हुआ है। लेकिन इंटरलॉकिंग ताला होने से वह दरवाजे को नहीं खोल पाया। घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय पहुंची।

इस दौरान घटना की जानकारी जसीडीह थाना को दी गई। सूचना पाकर एसआई शुभम गोप ने मौके पर पहुंचने के पश्चात कमरे को खोला गया। इस क्रम में पाया कि चोरी ने दरवाजा नहीं खोल पाने के बाद खिड़की में लगे लोहे के रड को काट कर अंदर प्रवेश कर गया और खिड़की से सारा सामान को निकाल कर किसी गाड़ी के माध्यम से ले भागा है। परिसर में शुक्रवार की शाम से बरसात होने के कारण गाड़ी के पहिए का निशान मौजूद था।
चोरों ने 15 कम्प्यूटर, सीपीयू, इन्वर्टर ,डेस्कटॉप रिवाल्विंग चेयर, 30 कम्प्यूटर कुर्सी, स्टेवलाइजर, हेडफ़ोन सेट, वाईफाई प्रिंटर प्लास्टिक कुर्सी समेत सभी सामानों की चोरी कर ली है। जानकारी के अनुसार लगभग सात लाख की चोरी हुई है।



