
कैनबरा: ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन शहर में क्लस्टर मामले सामने आने पर रविवार तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है।

दरअसल, क्वींसलैंड राज्य में ब्रिस्बेन और आसपास की कई नगर पालिकाएं मंगलवार को तीन दिवसीय लॉकडाउन समाप्त करने वाली थीं लेकिन क्वींसलैंड की सरकार ने पिछले 24 घंटों में घातक डेल्टा वेरिएंट के 13 मामले सामने आने पर इस लॉकडाउन को बढ़ाने की घोषणा की।

ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़ा शहर सिडनी और न्यू साउथ वेल्स के आसपास के शहर लॉकडाउन के छठे हफ्ते में हैं। न्यू साउथ वेल्स की सरकार ने सोमवार को 207 स्थानीय स्तर के मामले सामने आने की घोषणा की।
इसी बीच रक्षा मंत्री पीटर डटन ने कहा है कि वह ब्रिस्बेन स्थित अपने घर पर एकांतवास में रह रहे हैं और वहीं से संसद की कार्यवाही में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि वह कोरोना नेगेटिव हैं लेकिन उनके बेटे के स्कूल में क्लस्टर मामले सामने आए हैं, इसलिए यह जरूरी है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले अपने वॉशिंगटन के दौरे के दौरान पीटर डटन मार्च 2020 में कोरोना संक्रमित हो गए थे।
इसे भी पढ़ें:
- Deoghar : कुंडा के कुमरडीह में डोभा में डूबने से दो किशोरों की संदिग्ध मौत
- Jharkhand में भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ ‘जंतर-मंतर’ की तर्ज पर आंदोलन, रांची में हजारों छात्रों ने निकाली संविधान यात्रा
- Jharkhand के Deoghar सहित सात जिलों में 02 अगस्त को भारी बारिश होने की संभावना
- मुरुगप्पा ने 1951 में लॉन्च की थी हरक्यूलिस साइकिल, अब इसी ग्रुप की सीजी सेमी साणंद में बना रही सेमीकंडक्टर चिप्स
- PNB में 545 LBO पदों पर आवेदन जारी, युवाओं के पास 9 अगस्त तक मौका


