
Deoghar: देवघर सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में आग से झुलसे एक बुर्जूग की शनिवार को मौत हो गयी। मृतक का नाम सकलाल हेंम्ब्रम है जो बिहार के बांका जिला के जयपुर थाना क्षेत्र के लेटवा गावं का रहने वाला है।

उसे इलाज के लिये शुक्रवार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां शनिवार को इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी। परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इसे लेकर मृतक की पत्नी ने बैद्यानाथ पुलिस को आवेदन दिया है। कहा है कि मृतक पति को पिछले पांच वर्ष से लकवा मार दिया था।

03 जनवारी को वे शाम को अलाव ताप रहे थे। उसी क्रम में उनके कंबल में कब आग पकड़ लिया उन्हें पता नहीं चला। बचाव करने के क्रम में पुरे शरीर में आग पकड़ गया। जिससे वे गंभीर रूप से झुृलस गये।
आनन फनन में इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी।


