
रियाद: सऊदी अरब की ओर से शुक्रवार को घोषणा की गई है कि वह पूर्ण रूप से टीकाकृत लोगों के लिए अपनी सीमा को खोल रहा है। कोरोना के कारण बंद की गई इन सीमाओं को 17 महीने बाद फिर से खोला जा रहा है।

पर्यटन मंत्रालय की ओर से घोषणा की गई है कि वह विदेशी पर्यटकों के लिए अपने दरवाजे खोल रहा है और 1 अगस्त से पर्यटक वीजा धारकों के लिए प्रवेश पर लगी रोक को भी खत्म कर दिया जाएगा।

ऐसे पर्यटक जो पूर्ण रूप से टीकाकृत हैं, उनके प्रवेश पर रोक नहीं होगी। इन लोगों को प्रवेश से 72 घंटे के भीतर कराई गई कोरोना नेगेटिव की रिपोर्ट स्वास्थ्य प्रशासन दिखानी होगी। वर्तमान में केवल सऊदी अरब में रहने वाले प्रतिरक्षित तीर्थयात्री ही उमराह परमिट के लिए पात्र हैं।
उल्लेखनीय है कि कोरोना के कारण सऊदी अरब की सीमा को बंद कर दिया गया था, जिसे अब 17 महीने बाद पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया गया है। एक अगस्त से सभी निजी और सरकारी कार्यालयों सहित शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश करने के लिए और यहां तक की सार्वजनिक वाहनों में यात्रा करने के लिए टीकाकरण कराना अनिवार्य है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Deoghar : बंद घर का ताला तोड़ लाखों की संपत्ति पर चोरों ने किया हाथ साफ, नगर थाना में शिकायत
- Giridih : 25 लाख रुपए का इनामी नक्सली कमांडर अजय महतो उर्फ टाइगर गिरफ्तार, 240 से ज्यादा मामलों में था वांछित
- Deoghar Breaking: अवैध वसूली मामले में SP की बड़ी कार्रवाई, पुलिस पदाधिकारी समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित, ट्रैफिक जांच में उगाही की मिली थी शिकायत
- Deoghar : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, परिजनों में मातम
- IWC ने शिक्षा एवं सेवा के क्षेत्र में स्थापित किए नए आयाम, डॉ. ममता किरण बनीं इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर की अध्यक्ष


