Kabul: अफगानिस्तान में तालिबान लड़ाकों और सुरक्षाबलों के बीच तेज हुई लड़ाई के मद्देनजर सेना प्रमुख जनरल वली मोहम्मद अहमदजई ने इस सप्ताह होने वाली अपनी भारत यात्रा को रद्द कर दी है।

अफगान सेनाध्यक्ष का 27-30 जुलाई के बीच भारत यात्रा का कार्यक्रम काफी समय पहले तय हुआ था। भारतीय सेनाध्यक्ष जनरल एमए नरवणे और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार(NSA) अजीत डोभाल से उनकी मुलाकात होनी थी। जनरल अहमदजई की यात्रा को अमेरिकी विदेश मंत्री एंथोनी ब्लिंकन के 27-28 जुलाई दौरे के मद्देनजर भी काफी अहम माना जा रहा था। अमेरिकी विदेश मंत्री के तौर पर ब्लिंकन की इस पहली भारत यात्रा के एजेंडा में अफगानिस्तान में शांति प्रयासों और स्थिरता की कोशिशों का मुद्दा अहम है।

भारत बीते काफी सालों से अफगान सैन्य कर्मियों को प्रशिक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। देश में लगभग 300 अफगान कैडेट वर्तमान में विभिन्न सैन्य संस्थानों में प्रशिक्षण ले रहे हैं। साथ ही कई घायल अफगान सैन्य कर्मियों के चिकित्सा उपचार में भी भारत मदद कर रहा है। इसके अलावा भारत ने अफगानी सेना को हथियार और सैनिकों से जुड़े सामान की सहायता भी दी है।
Also Read:
- दीपावली, काली पूजा और छठ को लेकर Deoghar नगर निगम की तैयारी तेज
- Jharkhand: गुमला में अपराधियों की बड़ी साजिश नाकाम, AK-56 और देसी कार्बाइन सहित कई हथियार बरामद
- अल्जाइमर रोग से जूझने के बाद 86 साल की उम्र में ‘X-Men’ पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
- Ranchi के Dairy Farm में जमीन विवाद को लेकर व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
- बैंक की लापरवाही से Digital Arrest में ठगी हुई तो पीड़ित को पूरा मुआवजा देना होगा: Supreme Court



