अबूधाबी: अबू धाबी की एतिहाद एयरवेज ने भारत से यूएई जाने वाली उड़ानों को 21 जुलाई तक रद्द कर दिया है।
एयरवेज की वेबसाइट पर जानकारी दी गई है कि कुछ महीने पहले जो प्रतिबंध लगाया गया था, उसे 21 जुलाई तक बढा दिया गया है।
इससे पहले यूएई की सिविल एविएशन अथॉरिटी की ओर से कहा गया था कि खाड़ी देश और यूएई के बीच सभी उड़ानें अगली अधिसूचना तक रद्द रहेंगी।
उल्लेखनीय है कि कोरोना के कारण सबसे पहले यह प्रतिबंध 24 अप्रैल को लगाया गया था। इसके बाद मई में इसे 14 जून तक बढ़ाया गया था।