
Deoghar: देवघर नगर थाना पुलिस ने छापामारी कर दुकान में तोड़फोड़ व जानलेवा हमला करने के दो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जेल गये आरोपियों में बंटी जयसवाल और अमित जयसवाल नाम है। दोनों रामरतन बक्सी रोड का रहने वाला है।

इसे लेकर एक प्रेसवार्ता कर एसडीपीओ पवन कुमार एवं नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह ने बताया कि 24 अक्टूबर को कुछ अपराधियों द्वारा रामरत्न बक्सी रोड में एक स्टूडियो में घूस कर उसके मैनेजर और स्टाफ पर जानलेवा हमला करते हुए दुकान में तोड़फोड़ किया था। इसे लेकर नगर थाना में दुकानदार अमन कुमार गुप्ता ने मामला दर्ज कराया था।

मामले में कहा था कि उसके दुकान में घूस कर कुछ बदमाशों ने तोड़फोड़ करते हुए जान मारने की नियत से रड और डंडा से स्टाफ के साथ मारपीट किया। बदमाशों ने कहा था कि यहां दूकान चलाना है तो रंगदारी देना ही होगा। पूरी घटना उसके दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी थी। इस मामले में दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया गया है।



