सिडनी।
Australia Biggest Flood: ऑस्ट्रेलिया (Australia) में इस बाढ़ से बेहद बुरे हालात हैं। जहां सबसे अधिक आबादी वाले राज्य न्यू साऊथ वेल्स (New South Wales) कई दशकों बाद भयंकर बाढ़ आई है, जिसके कारण रविवार को भी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के आदेश दिए गए हैं।
न्यू साउथ वेल्स राज्य आपदा सेवा ने शनिवार को सहायता के लिए की गई 640 कॉल पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें से 66 कॉल बाढ़ से सुरक्षित बचाकर निकालने के लिए की गई थी। राज्य के प्रीमियर ग्लेडिस बेरेजीक्लियन ने कहा कि सैकड़ों लोगों को बचाया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसी आपदा करीब सौ साल में पहली बार आई है और राज्य के मिड नार्थ कोस्ट के कई स्थानों से लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानो पर पहुंचाने के आदेश दिए गए हैं।
स्थानीय अधिकारी लोगों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नहीं जाने का आग्रह कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया का पूर्वी तट के कुछ इलाकों में हालात ज्यादा खराब हैं। अधिकारियों का कहना है कि बड़ी संख्या में यहां घरों को नुकसान पहुंचा है। निचले इलाकों में पानी भर गया है।
घरों और सड़कों को हुआ नुकसान
यहां के मुख्यमंत्री ग्लेड्स बेरेजिक्लिन ने कहा है, पहले हमें लग रहा था कि ऐसा 20 साल में पहली बार हो रहा है लेकिन अब लग रहा है कि 50 साल में ऐसा पहली बार हो रहा है। सिडनी (Sydney) के उत्तरपूर्व में रहने वाले लोग आधी रात को अपने घरों को छोड़कर दूसरे स्थानों पर जाने को मजबूर हुए हैं। पानी भरने से यहां काफी नुकसान हुआ है।अभी चार हजार अन्य लोगों को भी घर छोड़ने को कहा गया है। बाढ़ के कई वीडियो टीवी और सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। जिनमें घरों और सड़कों को हुए नुकसान, टूटे हुए पेड़ देखे जा सकते हैं। अधिकारियों का कहना है कि सैकड़ों घरों को इससे नुकसान पहुंचा है। कई प्रमुख रास्तों को बंद कर दिया गया है।
सड़कों और पेड़ों पर मगरमच्छ घूम रहे हैं
ऑस्ट्रेलिया में सदी की सबसे भयानक बाढ़ के कारण नदियों का पानी सड़कों पर आ गया। आलम यह है कि ऑस्ट्रेलिया के नॉर्थ क्वीन्सलैंड में बाढ़ के कारण सड़कों और पेड़ों पर मगरमच्छ घूम रहे हैं। वहीं लोगों को छतों पर जाकर जान बचानी पड़ रही है। मुंदिन्गबुरा क्षेत्र में मगरमच्छ को लोगों ने पानी से बाहर चलते देखा।