
कोलकाता: फ्लैट में बुलाकर पूर्व प्रेमिका से दुष्कर्म करने के आरोप में इंजीनियरिंग के एक छात्र को गिरफ्तार किया गया है। उसे बुधवार को रीजेंट पार्क थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार युवक का नाम मोहम्मद सरफराज है। वह मूल रूप से बिहार के मुंगेर का रहने वाला है। सरफराज कलकत्ता में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करता था। चांडितला घोष रोड पर एक फ्लैट में किराए पर रहता था। उस समय वहां पास में रह रही एक युवती से बातचीत शुरू हुआ। कुछ ही दिनों में दोनों बेहद करीब आ गए। लेकिन एक साल पहले दोनों के बीच दूरियां बन गयी। युवती इस रिश्ते से बाहर निकलने की कोशिश कर रही थी लेकिन सरफराज को यह मंजूर नहीं था। आरोप है कि सरफराज अक्सर किसी बहाने से युवती से संपर्क करता था।
सूत्रों के मुताबिक युवती की शादी कहीं और तय हो हुई है। कुछ दिन पहले युवती ने गोल्फग्रीन इलाके में एक अलग फ्लैट किराए पर लिया था और वहीं रह रही थी। इसके बाद सरफराज ने कुदघाट मेट्रो के पास एक मेस भी किराए पर लिया। सरफराज को रिश्ता टूटना मंजूर नहीं था। आरोप है कि तभी से सरफराज गुस्से में था। इस बीच उसने युवती को आखिरी बार मुलाकात के लिए अपने मेस में बुलाया। आरोप है कि वहां उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया।
बुधवार सुबह पीड़िता ने थाने में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई। आरोपों के आधार पर सरफराज को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है।