West Bengal Election

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कथित हमले को लेकर पर्यवेक्षकों और मुख्य सचिव की रिपोर्ट पर चुनाव आयोग ने रविवार को बैठक की। इसके बाद चुनाव आयोग ने ममता पर हमले की आशंका को खारिज कर दिया है। चुनाव आयोग ने कहा कि नंदीग्राम में ममता बनर्जी पर हमले के कोई सबूत नहीं हैं। यह एक हादसा था।

चुनाव आयोग (ECI) ने रविवार को सभी रिपोर्ट का निष्कर्ष निकाला कि इस हफ्ते के शुरू में नंदीग्राम (Nandigram) में हुई घटना, जिसमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) घायल हो गईं थीं, वो हमला नहीं था।

Election Commission of India (ECI) rules out an attack on CM Mamata Banerjee. Details to follow: ECI decision based on a report by state's Observers and Chief Secretary
— ANI (@ANI) March 14, 2021
आयोग ने इस बात को खारिज कर दिया है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कोई हमला हुआ था, जिसके कारण उन्हें चोटें आई थीं।

आयोग ने दो विशेष चुनाव पर्यवेक्षकों और राज्य सरकार की रिपोर्ट की समीक्षा करने के बाद निष्कर्ष निकाला कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) की नेता बनर्जी को जो चोटें आई हैं, वे उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे कर्मियों की चूक का परिणाम हैं।
मालूम हो कि ममता बनर्जी नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान गिर गई थीं और उनके बाएं पैर और कमर में चोटें आई थीं। TMC की तरफ से ऐसे आरोप लगाए गए थे कि जब वह बुधवार की शाम को नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रही थीं, तब अज्ञात लोगों ने उन्हें धक्का दिया था।




