
Jharkhand Weather Forecast: झारखण्ड में दीपावली से ठंड में बढ़ोत्तरी के आसार हैं। अचानक न्यूनतम तापमान में गिरावट आ जाने के कारण ठंड में वृद्धि हो जायेगी और कंपकंपाने वाली सर्दी का एहसास होने लगेगा। हालांकि अगले कुछ दिनों तक मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 4 नवंबर से ठंड में वृद्धि हो सकती है।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ अभिषेक आनंद ने बताया कि दीपावली के बाद ठंड में बढ़ोत्तरी हो सकती है। अचानक न्यूनतम तापमान में गिरावट आ जायेगी और कड़ाके की ठंड का एहसास होने लगेगा। हालांकि अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 1 नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा और आसमान साफ रहने की संभावना है। इस दौरान मौसम में कोई बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। मौसम को लेकर कोई चेतावनी भी जारी नहीं की गयी है। दिवाली से मौसम में बदलाव दिखेगा।


