
रांची: झारखंड (Jharkhand) के अधिकतर हिस्सों में 7 अगस्त तक बारिश के आसार हैं। मेघ गर्जन के साथ वज्रपात (thunderstorm) की भी आशंका है।

मौसम विभाग (Meteorological Department) ने अपने पूर्वानुमान (weather forecast) में बताया है कि 7 अगस्त तक झारखंड के अधिकतर हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। 6 अगस्त को राज्य के उत्तर पूर्वी हिस्से में भारी बारिश (heavy rain in jharkhand) हो सकती है।

झारखंड के उत्तर पूर्वी हिस्से यानी धनबाद,जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज जिले में भारी बारिश हो सकती है। मेघ गर्जन (Thunder) भी होगा और बारिश होगी। इस दौरान वज्रपात (thunderstorm) की भी आशंका है।
मौसम वैज्ञानिकों ने मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की है।


