
रांची

बंगाल की खाड़ी में याश चक्रवात का असर झारखंड में 25 मइ से दिखने लगेगा। 25 से 28 मइ तक रांची सहित पूरे झारखंड में तेज बारिश, अांधी अाैर वज्रपात की चेतावनी जारी की गइ है। भारतीय माैसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक अानंद ने बताया है कि याश तूफान का असर 25 से 28 तक रहेगा। अभी फिलहाल 23 अाैर 24 मइ काे अासमान साफ रहेगा अाैर तापमान बढ़ेगा। रांची का अधिकतम तापमान 38 डिग्री जा सकता है। लेकिन 25 मइ काे अधिकतम तापमान 32 डिग्री अाैर 26 मइ काे अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक पहुंच सकता है। यानि 24 घंटे में दिन का अधिकतम तापमान में 13 डिग्री की गिरावट दर्ज हाे सकती है। इस दाैरान 30 से 60 फीसदी वज्रपात की चेतावनी जारी की गइ है। वही 50 से 60 किमी की स्पीड से हवा भी चलने की संभावना है।

संथाल परगना सहित पूरे राज्य में 25 से 28 तक बारिश,आंधी और बज़्रपात होगा। बंगाल से सटे होने के कारण पूरे संथाल क्षेत्र में इसका व्यापक असर होगा।
वही राज्य के दक्षिण पूर्व हिस्से में कुछ जगहाें पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गइ है। यानि चार दिनाें तक जमकर बारिश के साथ गर्जन अाैर वज्रपात के साथ हवाएं भी चलेगी। वही शनिवार काे रांची का तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गइ है। रंाची का अधिकतम तापमान 32 डिग्री रिकाॅर्ड दर्ज किया गया है। जबकि एक दिन पहले शुक्रवार काे अधिकतम तापमान 36 डिग्री रिकाॅर्ड दर्ज किया गया था अाैर बारिश भी 50 मिमी रिकाॅर्ड दर्ज किया गया था।
चक्रवाती तूफान याश काे देखते हुए हटिया-पुरी स्पेशल ट्रेन तीन दिन के लिए रद्द :
चक्रवाती तूफान याश काे देखते हुए रेलवे ने ट्रेन संख्या 08451 हटिया – पुरी स्पेशल ट्रेन 25 , 26 अाैर 28 मइ को हटिया से रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 08452 पूरी – हटिया स्पेशल ट्रेन 25, 26 अाैर 28 मइ काे रद्द रहेगी।


