
Godda: गोड्डा लोकसभा के सांसद सह भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे सोमवार को अपने गोड्डा दौरे के दौरान गोड्डा स्थित कार्यालय पहुंचे। कार्यालय में उन्होंने सैकड़ों की संख्या में नए कार्यकर्ताओं को अपने दल की सदस्यता दिलाकर पार्टी में शामिल किया। शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं में पूर्व मुखिया ने भी सदस्यता ग्रहण किया।
अपने संबोधन में सांसद ने प्रदीप यादव पर भी साधा निशाना

गोड्डा जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में सांसद सह भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे ने इंडिया गठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप यादव पर भी निशाना साधा। कहा कि इनके पास मेरे खिलाफ विकास ,भ्रष्टाचार पर बोलने को कोई मुद्दा ही नहीं ,तो अहंकारी और स्वार्थी तथा आमजनों और कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने जैसी ओछी बातें कहकर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा।
गांधी परिवार को भाजपा के निशिकांत दुबे से ही लगता है डर : निशिकांत

आगामी 22 मई बुधवार को इंडिया गठबंधन की एक जनसभा को संबोधित करने कांग्रेस नेत्री प्रियंका गाँधी गोड्डा के मेला मैदान में आ रही हैं। इस पर सांसद निशिकांत दुबे ने कटाक्ष करते हुए कहा कि गाँधी परिवार और कांग्रेस को अगर किसी से डर है तो सिर्फ भाजपा के कार्यकर्ता निशिकांत दुबे से ही है। यही वजह है कि प्रियंका गांधी बाकी सभी लोकसभा सीटों को छोड़कर गोड्डा आ रही है।
नरेंद्र मोदी ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं जिनसे रूस ,ब्रिटेन ,अमेरिका जैसा देश सलाह लेता है: निशिकांत
विपक्ष द्वारा OBC के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हो रहे हमले पर सांसद निशिकांत दुबे ने कहा देश का पहला मजबूत OBC कोटे का प्रधानमंत्री है जिनसे रूस ,ब्रिटेन और अमेरिका जैसे देश भी सलाह लेता है और विपक्ष कहता है कि प्रधानमंत्री OBC विरोधी हैं। यहाँ तक चीन भी भारत के प्रधानमंत्री से घबराने लगा है।
फक्र है मुझे कि मेरे प्रयास से लोकसभा क्षेत्र में एक लाख 500 करोड़ की योजना चल रही है :निशिकांत
अपने संबोधन में निशिकांत दुबे कहते हैं कि मेरे क्षेत्र में वर्तमान में एक लाख 500 करोड की योजनाएं चल रही हैं जो आने वाले समय में धरातल पर उतर जाएँगी। कहा कि मुझे फक्र है कि मेरे प्रयास से अडानी पॉवर प्लांट ,एम्स, एयरपोर्ट और रेलवे सहित कई कॉलेज, अस्पताल ,पॉलिटेक्निक , इत्र पार्क ,फोर लेन ,सहित कई योजनायें धरातल पर उतरा और आने वाले समय में और भी कई योजनायें पाइप लाइन में हैं जो गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में आने वाली हैं।


