
Uttarkashi: उत्तरकाशी के गंगोत्री हाईवे गंगनानी (Gangotri Highway Gangnani of Uttarkashi) के पास रविवार को एक प्राइवेट यात्री बस गहरी खाई में गिर गई (Private passenger bus fell into a deep gorge)। बस में गुजरात के 33 तीर्थयात्री सवार थे। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और 22 यात्री घायल हो गए हैं।मौके पर बचाव अभियान जारी है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया है।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा रविवार शाम करीब 4:15 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि बस 33 यात्रियों को लेकर गंगोत्री धाम से उत्तरकाशी की ओर जा रही थी, तभी बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने इस हादसे में 7 लोगों की मौत होने की पुष्टि की है, जबकि 22 लोग घायल हुए हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है।
घटना की सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीम ने मौके पर रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है।
सूचना पर उत्तरकाशी डीएम अभिषेक रूहेला व एसपी अर्पण यदुवंशी मौके पर पहुंच चुके हैं। डीएम रूहेला ने बताया कि राहत कार्य में जरूरत पड़ने पर देहरादून में हेलीकॉप्टर तैयार करने को कहा गया है। (IANS)


