
हज़ारीबाग।

हजारीबाग के जिला परिषद चौक स्थित आरोग्यम अस्पताल में एक महिला की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई. मृत्यु के बाद महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया।

हंगामे के दौरान अस्पताल कर्मियों ने परिजनों को काफी समझाया-बुझाया। लेकिन मामला शांत नहीं होने पर पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस ने पहुंचकर लोगों को समझाने का काम किया और बीच-बचाव के बाद मामले को शांत कर दिया।
बता दें कि मालती देवी नाम की महिला अपने बाथरुम में ही गिर गई थी. गिरने के दरमियान उसे चोट लगी. परिजनो द्वारा आरोग्यम अस्पताल में भर्ती कराया गया. परंतु इलाज के दौरान ही उसकी मृत्यु हो गई. महिला की मौत के बाद परिजनों का आरोप है कि आरोग्यम अस्पताल ने गंभीरता नहीं दिखाते हुए लापरवाही के साथ महिला का इलाज किया इसलिए उसकी मौत हो गयी.


