
Dehradun: उत्तराखंड (Uttarakhand) स्थित केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) से दो किमी पहले एक हेलिकॉप्टर क्रैश (Helicopter Crash) हुआ है।

ये हेलिकॉप्टर केदारनाथ से वापस लौट रहा था, उसी वक्त ये हादसा हुआ है। जिस रास्ते पर ये हादसा हुआ है वो केदारनाथ धाम का पूराना रास्ता था। हादसे के वक्त हेलिकॉप्टर में छह लोग सवार थे। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है।



