
देहरादून: राज्य में सोमवार की तुलना में मंगलवार को कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 171 नए मरीज सामने आए हैं, जबकि आठ संक्रमित मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। राज्य में ब्लैक फंगस के आठ नए मरीज मिले हैं और एक व्यक्ति की मौत हुई है। अब तक राज्य में 458 मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हो चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग के मंगलवार शाम जारी बुलेटिन के मुताबिक अलग-अलग सरकारी और निजी लैब के 23,663 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रदेश में आज 171 संक्रमित मरीज मिले हैं। प्रदेश में सैंपल पाजिटिविटी संक्रमण दर 6.35 फीसद और रिकवरी दर में सुधार के साथ आज 95.35 फीसद रहा। आज 221 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर गए।

राज्य में 2896 सक्रिय मरीज हैं। आठ जनपदों में कोरोना मरीज की संख्या इकाई अंक में और पांच में दहाई अंक में रही। देहरादून जिले में 70 , हरिद्वार में 11, नैनीताल में 13, पिथौरागढ़ में 8, पौड़ी गढ़वाल में 3, टिहरी में 5, रुद्रप्रयाग में 9, उधम सिंह नगर में 3, उत्तरकाशी में 2,अल्मोड़ा, 23,बागेश्वर में 1, चमोली में 6 और चंपावत में 17 संक्रमित मरीज मिले हैं।
मंगलवार को दो जनपदों में आठ कोरोना संक्रमितों की उपचार के दौरान मौत हुई। राज्य में मृतकों की कुल संख्या 77052 (2.08 फीसद) है। प्रदेश में 3 लाख 38 हजार 978 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें अभी तक तीन लाख 23 हजार 225 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। राज्य के चार जिलों में कुल 23 जोखिम जोन हैं।
उत्तराखंड में मंगलवार को ब्लैक फंगस के आठ नए मरीज सामने आए हैं, जबकि एक मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। अब तक पांच जिलों के अस्पतालों में उपचार के दौरान 82 मरीजों की मौत हो चुकी है। राज्य में कुल 465 लोग ब्लैक फंगस की चपेट में आ चुके हैं। अभी तक कुल 65 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।
प्रदेशभर के 896 बूथों पर मंगलवार को कुल 1 लाख 23 हजार 225 लोगों का टीकाकरण किया गया। राज्यभर में 18-44 साल आयु वर्ग के अभी तक कुल 8 लाख 70 हजार 864 लोगों का निशुल्क वैक्सीनेशन किया गया। अभी तक राज्य में 30 लाख 47 हजार 768 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। अब तक 7 लाख 41 हजार 621 लोगों को दोनों डोज लगाई जा चुकी है।



