
Deoghar: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर रविवार सुबह एक साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल पूरन सिंह दुमका जिला के हंसडीहा थाना क्षेत्र के फगवाराकुरा गांव का रहने वाला था।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह साइकिल से कुछ काम से जा रहा था। इस दौरान हंसडीहा थाना क्षेत्र के धमनाकुडा मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने उसकी साइकिल में धक्का मार दिया। हादसे में युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद वाहन चालक गाड़ी लेकर मौके पर से फरार हो गया। वहीं आसपास लोग जमा हो गए। लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की।
वहीं घायल युवक को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया। जहां देखने के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।


