
Deoghar: देवघर शहर और आसपास गांव के लोगों को अब ब्रेन, स्पाइन और हर्ट से जुड़ी समस्याओं के लिए दूसरी जगह जाने की जरूरत नहीं है। अब देवघर में भी ब्रेन, स्पाइन और ह्रदय से जुड़ी जटिल परेशानियों का इलाज संभव है।

देवघर के बाजला चौक स्थित त्रिदेव मल्टी स्पेशियालिटी हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर में दिल्ली से जाने माने न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. के के चौधरी और ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ . सौरभ जुनेजा आ रहे हैं।

आठ फ़रवरी, शनिवार को त्रिदेव हॉस्पिटल में डॉ . के के चौधरी और डॉ . सौरभ जुनेजा आ रहे हैं। जहां ओपीडी में देवघर व आसपास के लोग सिर दर्द, चक्कर , मिर्गी , ब्रेन ट्यूमर , स्ट्रोक , गर्दन दर्द , पीठ दर्द , साइटिका दर्द , डिस्क समस्या, रीढ़ की हड्डी और ह्रदय व अन्य ब्रेन और हर्ट से जुड़ी समस्या को लेकर परामर्श ले सकते हैं।


