
Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर बहरीच राजमार्ग (Uttar Pradesh’s Lakhimpur Bahraich Highway) पर रविवार की सुबह एक ट्रक ने टेंपो ट्रेवलर को टक्कर मार दी, जिससे एक महिला समेत छह लोगों की मौत हो गई।

हादसे में नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना में घायलों में चार की हालत नाजुक बताई जा रही है।यात्राी कर्नाटक के थे और तीर्थयात्रा के लिए अयोध्या जा रहे थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त किया है और अधिकारियों को घायल व्यक्तियों की मदद और उपचार सुनिश्चित करने का आदेश जारी किया है।


