spot_img

UP Election: राहुल और प्रियंका ने लगाई काशी विश्वनाथ दरबार में हाजिरी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा शुक्रवार दोपहर बाबा काशी विश्वनाथ दरबार में दर्शन करने पहुंचे। गोदौलिया चौराहे से दोनों नेता अपने समर्थकों संग पैदल ही काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे।

Aaj Ka Rashifal: आज 03 जून, 2023, को कैसा रहेगा आपका दिन


Varanasi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा शुक्रवार दोपहर बाबा काशी विश्वनाथ दरबार में दर्शन करने पहुंचे। गोदौलिया चौराहे से दोनों नेता अपने समर्थकों संग पैदल ही काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने दोनों को माला फूल पहना कर महादेव के उद्घोष के साथ स्वागत किया।

बाबा को नमन कर गर्भ गृह में पहुंचे और सविधि दर्शन-पूजन कर बाहर निकले। राहुल गांधी और प्रियंका के स्वागत के लिए गोदौलिया द्वार पर पहुंचे कांग्रेस के कार्यकर्ता उत्साहित नजर आए। वहीं गोदौलिया द्वार पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का जमावड़ा रहा।

राहुल और प्रियंका ने धाम परिसर में भक्तों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। वहीं दूसरी ओर बाहर आने पर प्रियंका गांधी ने एक महिला से मुलाकात की। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी दर्शन पूजन करने पहुंचे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा।

काशी को राजनीति दृष्टिकोण से सभी पार्टी के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। यहीं से पूर्वांचल की पटकथा लिखनी है। सातवें चरण के मतदान से पहले हर कोई बाबा के दर्शन करने आ रहा है।(IANS)

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!