
Jaunpur: केराकत कोतवाली क्षेत्र के आराजी थाना गद्दी अंतर्गत रामजानकी मठ बम्बावन में रह रही एक साध्वी को बदमाशों ने शनिवार सुबह गोली मारी दी। साध्वी की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर रेफर किया है।

रामजानकी मठ बम्बावन पर रह रहीं 48 वर्षीय साध्वी इंद्रावती दास जी महाराज घर में स्नान करने जा रही थीं, तभी अज्ञात बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। एक गोली साध्वी के बाएं तरफ सीने में जा लगी। दूसरी गोली सिर को छूते हुए निकल गई।

मौके पर पड़ी लहूलुहान साध्वी ने फोन से स्थानीय पुलिस को सूचना दी। केराकत पुलिस इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और साध्वी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। स्थिति नाजुक देखते हुए साध्वी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
थानाध्यक्ष लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि मौके पर 32 बोर वाली गोलियों के दो खोखे मिले हैं। मामले की जांच की जा रही है


