
हजारीबाग: हजारीबाग शहर के कटकमसांडी चतरा रोड पर अजीबो-गरीब आकृति सड़क पर देखे जाने का दावा किया जा रहा है. जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है।

हजारीबाग के छड़वा डैम पुल पर यह अजीबोगरीब आकृति दिखी है। आकृति सामने आने के बाद लोगों के बीच सोशल साइट पर बहस छिड़ गया है, कि यह आकृति एलियन है या इंसान और फिर भूत?

इस वीडियो को एक युवक ने अपने मोबाइल से शूट किया है. रात होने के कारण वीडियो में स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा है, लेकिन आकृति का लंबे लंबे हाथ और लंबे लंबे पैर है। आमतौर पर इस तहर की आकृति इंसानों की नहीं होती है।
स्थानीय लोगों का दावा है कि यह एलियन है, कोई कह रहा है यह भूत है, तो कुछ लोगों का कहना है कि वह इंसान है। लोग अपने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस वीडियो को पोस्ट कर रहे हैं।
हालांकि N7India इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।


