
Mumbai: पहली बार सुजुकी ईवीएक्स इलेक्ट्रिक एसयूवी को भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. इससे पहले इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को पोलैंड में भी देखा जा चुका है. सुजुकी ने दोनों मॉडलों को टोक्यो में 2023 जापान मोबिलिटी शो में पेश किया गया था.

स्पाई तस्वीरों से पता चलता है कि मारुति सुजुकी eVX का केबिन ढेर सारे फीचर्स से लैस होगा, इसमें इंस्ट्रूमेंटेशन के साथ-साथ इंफोटेनमेंट यूनिट के लिए टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील के ठीक पीछे एक बड़ी स्क्रीन होगी.

इसमें वर्टिकल स्टैक्ड एयर कॉन वेंट और सेंटर कंसोल पर एक रोटरी डायल के साथ एक हेजल फ्री डैशबोर्ड लेआउट है. यह इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट के साथ आएगी. साथ ही इसमें कई एयरबैग और ADAS मिलने की भी संभावना है.
स्पॉट हुआ मॉडल बहुत हद तक कांसेप्ट मॉडल के समान दिखता है, जिसमें सामने एक क्लीन फ्रंट फेसिया है. इसमें एक ब्लैंक्ड-आउट ग्रिल, एल-आकार के हेडलैम्प्स और कर्व्स और क्रीज़ के साथ एक स्मूथ बम्पर दिया गया है.
मारुति सुजुकी eVX इलेक्ट्रिक एसयूवी को LFP ब्लेड सेल वाले 60kWh बैटरी पैक के साथ पेश किया जाएगा और इसमें प्रति चार्ज करीब 550 किमी तक की रेंज मिलने देने की उम्मीद है. (Agency)


