
Deoghar: मोहनपुर किफायती आवास परियोजना का देवघर नगर निगम में 28 अप्रैल शुक्रवार को पांचवा एवम अंतिम आवंटन किया जा रहा है। मोहनपुर में बन रहे 665 आवासों में बचे हुए 67 फ्लैटों का कल आवंटन किया जायगा।

पूर्व में चारअलॉटमेंट में कुल 622 लाभुकों का आवंटन किया गया था। जिसमें 24 लाभुकों का आवंटन सुरक्षा राशि 20000रू जमा नहीं करने के कारण रद्द कर दिया गया है। जिसकी सूचि निगम के ग्राउंड फ्लोर में लगा दिया गया है।

UDHD पोर्टल पर तकनीकी समस्या के कारण सूचि अपलोड नहीं की जा सकी है। 67 फ्लैटों के विरुद्ध 138 वेटिंग के लाभुकों को आवंटन में शामिल किया जा रहा है जिसकी सूचि भी निगम में लगा दिया गया है। आवंटन 11 बजे से निगम परिसर में किया जाएगा। आवेदनकर्ता 10 बजे से रजिस्ट्रेशन करा सकते है।



