
चेन्नई: तमिलनाडु (Tamil Nadu) में कोरोना के मामले कम होने के बावजूद राज्य सरकार ने अभी पूरी तरह से छूट नहीं दी है। एमके स्टॉलिन सरकार ने प्रदेश में लॉकडाउन को 19 जुलाई तक बढ़ा दिया है। हालांकि कुछ राहत भी दी गई है।

होटल, चाय की दुकान, बेकरी, सड़क किनारे की दुकानें, नाश्ते की दुकानें 50 फीसदी ग्राहकों की क्षमता के साथ रात 9 बजे तक खुल सकती हैं। वहीं स्कूल, कॉलेज, थिएटर, बार, स्विमिंग पूल, चिड़ियाघर बंद रहेंगे।

अंतरराज्यीय परिवहन (पुडुचेरी को छोड़कर) और सामाजिक/राजनीतिक/सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर रोक है। पुडुचेरी के लिए बसों का संचालन जारी रहेगा। जिन दुकानों और अन्य गतिविधियों को रात 8 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई थी, अब उन्हें रात 9 बजे तक खुले रहने की अनुमति दी जाएगी।
क्या खुलेगा क्या बंद रहेगा
- केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा आयोजित रोजगार के संबंध में लिखित परीक्षा की अनुमति
सभी स्टोर रात 9 बजे तक खुले रह सकते हैं। - रेस्तरां, चाय की दुकानें, बेकरी 50 फीसदी ग्राहकों के साथ रात 9 बजे तक संचालित हो सकते हैं
पुडुचेरी के लिए बस सेवा शुरू कर सकते हैं। - पुडुचेरी के अलावा किसी भी पड़ोसी राज्य के लिए बस सेवा की अनुमति नहीं।
- स्कूल, कॉलेज, सिनेमाघर, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, राजनीतिक और धार्मिक आयोजनों को रोक जारी रहेगी।
- शादियों में केवल 50 लोग और शोक समारोह में 20 लोगों को अनुमति दी जाती है।


