
नगर कुरनूल: तेलंगाना के नगरकुरनूल के निकट हैदराबाद – श्रीशैलम राष्ट्रीय राजमार्ग आज शुक्रवार श्याम भीषण सड़क हादसा हुई।जिले के उपपुनूंथला मंडल के जन्नाराम गेट के निकट दो कार आमने-सामने टकरा गए जिससे घटनास्थल पर ही 8 यात्रियों की मौत हो गई।

पुलिस के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट नरसिमुलु का कहना है यात्रा करने वाले आठ लोग मारे गए । कारों में फंसने वाले यात्री को बाहर निकालने की प्रयास जारी है।

पुलिस का कहना है कि तेज रफ्तार हादसे का कारण है। अन्य दो गंभीर रूप से घायल यात्री को अस्पताल भेजा गया। समाचार लिखे जाने तक मृतक यात्री की पहचान हो नहीं पाई। पुलिस और प्रशासन राहत कार्य में जुड़ी है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।



