जमशेदपुर।

1996 के मेहसाणा आर्म्स हॉल (Mehsana Arms Hall) मामले में 24 साल बाद बड़ा खुलासा हुआ है. एटीएस (ATS) झारखंड के जमशेदपुर से आर्म्स हॉल मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया गया है. मजीद 1997 में गणतंत्र दिवस पर गुजरात और महाराष्ट्र में बम विस्फोट करने के लिए एक पाकिस्तानी एजेंसी के इशारे पर दाऊद इब्राहिम द्वारा भेजे गए विस्फोटकों से संबंधित एक मामले में शामिल था.

बता दें कि पुलिस को पता चला कि आरोपी झारखंड में है. इसके बाद गुजरात आतंक निरोधी दस्ते (ATS) ने जाल बिछाकर आरोपी अब्दुल मजीद कुट्टी को शनिवार की शाम जमशेदपुर के मानगो से गिरफ्तार कर लिया.

बताया जाता है कि गिरफ्तार अब्दुल अंडरवर्ल्ड डॉन 'डी' कंपनी के प्रमुख दाऊद इब्राहिम का सहयोगी है जो पिछले 24 सालों से फरार था. हालांकि, वह अभी दाऊद इब्राहिम के संपर्क में था या नहीं इसको निर्धारित करने के लिए एक जांच चल रही है. अब्दुल माजिद मूल रूप से केरल का रहने वाला बताया जा रहा है.
जानकारी के अनुसार, 1996 में मेहसाणा से 124 पाकिस्तानी (Pakistan) निर्मित पिस्तौल (Pistol), 750 राउंड गोला बारूद, 4 किलो आरडीएक्स (RDX) और 2.5 करोड़ रुपए के विस्फोटक (Explosive) जब्त किए गए थे. जिसमे अब्दुल शामिल था. मजीद 1997 में गणतंत्र दिवस पर गुजरात और महाराष्ट्र में बम विस्फोट करने के लिए एक पाकिस्तानी एजेंसी के इशारे पर दाऊद इब्राहिम द्वारा भेजे गए विस्फोटकों से संबंधित एक मामले में भी शामिल था. वह 24 साल से फरार चल रहा था.
जमशेदपुर SSP डॉ. एम तमिल वाणन ने बताया कि अब्दुल मजिद नाम बदल कर मानगो रह रहा था. बीच में वो मलेशिया में रहा. इसके बाद एक साल पूर्व उसने जमशेदपुर में अपना ठिकाना बना लिया.



