
झारखंड
गुमला।

सदर थाना क्षेत्र स्थित नव दुर्गा ज्वैर्ल्स एंड बिजली घर नामक दुकान में गुरुवार को लूट की घटना सामने आई है। दुकान में रखे सोने-चांदी के गहनों से भरे बैग को लेकर एक युवक भाग निकला। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार,वारदात के वक्त दुकानदार पास में ही पानी लाने गया था। बैग में करीब पांच लाख रुपए के गहने थे। दुकानदार शंकर सोनी ने बताया कि रात में दुकान बंद करने के बाद सारे गहने वो अपने घर ले जाता था। फिर सुबह गहने से भरा बैग लेकर दुकान पर आता था। गुरुवार को भी ऐसा ही हुआ।शंकर सोनी ने दुकान का शटर खोल गहने से भरे बैग को अंदर रखा और पानी लाने के लिए कुछ दूरी पर चला गया। इसी बीच एक युवक दुकान के अंदर घुसा और बैग उठाकर भाग निकला।
दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद से आसपास के सारे दुकानदार दहशत में आ गए हैं।
इधर,घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच मे जुट गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक की तलाश में जुट गई है।


