
(झारखण्ड)
पलामू।

रविवार की देर रात पलामू जिले में बदमाशों ने एक व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना छतरपुर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, पिंडराही गांव निवासी कृष्णा सिंह घर से कुछ दूरी पर स्थित अपने खेत व तालाब की रखवाली करने के लिए गया था। तालाब में कृष्णा सिंह मछली पालन कर रहा था। रविवार देर रात कृष्णा अपने खेत में सो रहा था। सोते वक्त ही कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी गई।
सोमवार सुबह जब लोग खेत में पहुंचे तो कृष्णा की लाश देख घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुट गई है।
हालाँकि, हत्या की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। बताया जा रहा कि करीब 15 साल पहले कृष्णा के माता-पिता की भी हत्या हुई थी। कुछ रिश्तेदारों ने डायन का आरोप लगा दोनों की हत्या कर दी थी। पुलिस इस हत्याकांड की मृतक के माता-पिता की हत्या से भी जोड़कर जांच कर रही है।



