मुंगेर।

बिहार के मुंगेर जिले के गंगटा थाना क्षेत्र के नजरी गांव में अपराधियों ने एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी और शव को बांस की झाड़ी में फेंक दिया।

बताया जा रहा कि शनिवार की रात पिंटू कुमार मेला देखने के लिए रायपुरा गया था। इसी बीच अपराधियों ने पिंटू की हत्या कर दी। मेला से घर नहीं लौटने पर परिजनों ने पिंटू की खोजबीन शुरू कर दी। लेकिन वो नहीं मिला। सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, घटना से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने निर्मम हत्या के विरोध में खड़गपुर-गंगटा मुख्य सड़क को जाम कर दिया।

लाश मिलने की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच स्थिति की जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। इस घटना में दो लोगो को पुलिस हिरासत लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं, जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद जाम हटाया ज सका।



