खूंटी (झारखण्ड)

खूंटी-तोरपा मेन रोड में मुरहू थाना क्षेत्र के पेलौल पुल के पास गुरुवार को वैन और स्कूटी में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी चालक युवक संदीप आईंद की घटनास्थल पर ही मौत ही गई, जबकि स्कूटी सवार रंगलाल महली गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में सवारी वैन में बैठे चार पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

जानकारी के मुताबिकमुरहू थाना के 4 जवान एसबीआई बैंक बिचना में कैश डिलीवर के लिए सवारी गाड़ी से गए थे। बैंक में कैश डिलीवर कर वापस खूंटी लौट रहे थे। तभी पेलौल पुल के पास सवारी गाड़ी और स्कूटी में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमे स्कूटी चला रहे तोरपा थाना क्षेत्र के ओकड़ा का रहने वाला संदीप आईंद की मौत हो गयी, वहीं स्कूटी सवार रंगलाल महली गंभीर रूप से घायल हो गया। संदीप आईंद एवं रंगलाल महली बैंक से पैसै निकालकर ओकड़ा लौट रहे थे। टक्कर के बाद सवारी गाड़ी खेत में पलट गई, जिससे गाड़ी में सवार चार पुलिसकर्मी भी घायल हो गये। जिसमें अमित कुमार, गोपाल महतो, सुखदेव उरांव एवं वृंदावन महतो शामिल हैं। सभी को मामूली चोट आई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए।



