सूरत/गुजरात।
सूरत के हजीरा स्थित ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) के संयंत्र में गुरुवार तड़के भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि दूर से ही उसकी लपटें नजर आ रही थी।

आग लगने के बाद आसपास के लोग डर गये थे। वहीं आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की तकरीबन 12 गाड़ियां मौके पर पहुंची थी। आग की लपटों को कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता था। दमकल की गाड़ियों को आग पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। लगभग 3 बजकर तीन मिनट पर प्लांट के भीतर तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद अंदर अफरातफरी का माहौल बन गया। फिलहाल अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि प्लांट में विस्फोट किस वजह से हुए, वहीं इस बात की जांच की जा रही है।

वहीं किसी भी व्यक्ति के हताहत या चोटिल होने की खबर नहीं। फिलहाल जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक आग पर काबू पा लिया गया है। वहीं इस हादसे के बाद मामलें की जांच शुरू कर दी है।



