
Deoghar: जिले के सारवां थाना क्षेत्र के मृगबांधी गावं में करंट की चपेट में आने से एक 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक का नाम उमेश कुमार वर्मा है।

पुलिस को दिये बयान में मृतक के भाई गौतम कुमार वर्मा ने कहा है कि मंगलवार की सुबह करीब 7.30 बजे भैया ब्रश कर रहे थे। उसी क्रम में गाय खुल गयी और भागने लगी। उसे पकड़ने के लिये भाई दौड़े उसी दौरान 440 वोल्ट का तार टूट कर गिरा और उसके दाहिने कोहिनी से जा टकरायी और जोरदार करंट लग गया। जिससे वह वहीं बेहोश हो गए। आनन-फानन में उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां देखने के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही बैद्यनाथ धाम ओपी प्रभारी विनोद कुमार सिंह सदर अस्पताल पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।



