
Deoghar News : शुक्रवार की देर रात को देवघर नगर थाना क्षेत्र मीना बाजार स्थित सब्जी मंडी में भयंकर आग लग गई। इस घटना में लगभग 42 दुकान जलकर खाक हो गई। आग लगने से लगभग ढाई करोड़ की संपत्ति के नुकसान होने की बात बताई जा रही है।

आग देर रात लगभग 11. 30 से 12 बजे के बीच लगने कि बात बताई जाती है। आग बुझाने के लिए अग्निशमन की तीन गाड़ियां देर रात से सुबह 05 तक लगी रही तब जाकर आग पर काबू पाया गया। लगभग 09 टैंकर पानी आग बुझाने में लग गया।


जलकर खाक हुए दुकानों में कपड़ा, टेलर, पूजा सामग्री शामिल है। आग लगने कि घटना के बाद से दुकानदारों में काफी रोष देखा जा रहा है। दुकानदारों का कहना था कि यह आग साजिश के तहत लगाया गया है।
कहना है कि चार दिन पूर्व भी इसी तरह तीन दुकान में आग लगा दी गई थी। जिसमे लगभग तीन लाख रूपये कि सम्पति कि क्षति हुई थी।
दुकानदारों का कहना है कि यदि इस घटना को पुलिस प्रशासन गंभीरता से लेती तो आज यह घटना नहीं घटती।
घटना के बाद रविवार को को मिना बाजार स्थित सब्जी मंडी के सभी दुकानदारों ने अपनी-अपनी बंद कर दिया।


