► धनबाद पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने दिया संकेत और अब लाॅकडाउन नहीं
► दस लाख लोगों को पीडीएस के तहत अपने खर्च पर राशन उपलब्ध करायेगी झारखंड सरकार
► राजस्थान में मजबूत हैं अशोक गहलोत सरकार , कोई खतरा नहीं
► दस लाख लोगों को पीडीएस के तहत अपने खर्च पर राशन उपलब्ध करायेगी झारखंड सरकार
► राजस्थान में मजबूत हैं अशोक गहलोत सरकार , कोई खतरा नहीं
धनबाद (झारखण्ड)
धनबाद पहुंचे झारखंड के वित्त सह खाद्य आपूर्ति मंत्री सह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य में और लाॅकडाउन की संभावनाओं से इंकार किया है। लेकिन साथ ही उन्होंने इस बात की ओर इशारा भी किया कि जिन जिलों में तेजी से कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है उन जिलों में पाबंदी लगाने का विचार सरकार कर रही है। मंत्री ने यह भी कहा कि कोरोना काल में गरीबों व बगैर राशनकार्ड धारियों को पर्याप्त राशन मिले इसके लिये तमाम उपाय किये जा रहे हैं साथ ही राज्य सरकार अपने खर्च पर राज्य के दस लाख लोगों को राशन उपलब्ध करायेगी। उन्होंने राजस्थान में कांग्रेस सरकार के संकट को सिरे से खारिज करते हुए कहाकि वहां की अशोक गहलोत की सरकार काफी मजबूत है इसलिये वहां की सरकार को किसी तरह का खतरा नहीं है।
तेजी से बढ़ रहे संक्रमण वाले जिलों में लग सकती है पाबंदी
कांग्रेस के धनबाद जिलाध्यक्ष की पत्नी के देहांत के बाद शोक संवेदना जताने आज यहां मंत्री डाॅ रामेश्वर उरांव व मंत्री बादल पत्रलेख पार्टी के अन्य वरीय नेताओं के साथ पहुंचे। इस दौरान धनबाद परिसदन में मीडिया से बात करते हुए वित्त मंत्री सह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डाॅ उरांव ने कहाकि देश के साथ साथ राज्य में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी है लेकिन पूरी तरह लाॅकडाउन इसका निदान नहीं है। पूरी तरह लाॅकडाउन करने से राज्य की आर्थिक स्थिति गड़बड़ा जायेगी। इसलिये अब झारखंड में पूर्णतः लाॅकडाउन की संभावना नहीं के बराबर है लेकिन वैसे जिले जहां इसका संक्रमण तेजी से फैल रहा है वहां निश्चित रुप से पाबंदी लगाई जायेगी।
दस लाख लोगों को राशन उपलब्ध करायेगी झारखंड सरकार
कोरोना काल में जन वितरण प्रणाली के तहत गरीबों को राशन मिलने में अभी भी हो रही परेशानी के संदर्भ में मंत्री डाॅ उरांव ने कहाकि महामारी के इस काल में कोई भूखा न रहे। इसके लिए पीडीएस के तहत बगैर कार्ड धारकों के भी प्रति यूनिट पांच किलो राशन दिया जा रहा है। साथ ही ऐसा भी उपाय किया जा रहा है ताकि किसी एक डीलर के पास ही अधिक लोड न हो। उन्होंने कहाकि सरकार इसके अलावा अपने खर्च पर राज्य के दस लाख लोगों को राशन उपलब्ध करा रही है।
राजस्थान में मजबूत हैं अशोक गहलोत सरकार
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर संकट को एक सिरे से खारिज करते हुए कहा कि राजस्थान में अशोक गहलोत काफी मजबूत हैं, इसलिये उनकी सरकार को किसी तरह का खतरा नहीं है। सचिन पायलाट की नाराजगी पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि सचिन पायलाट पार्टी के एक जिम्मेवार नेता हैं वह दिल्ली पार्टी अध्यक्ष से मिलने गये हैं। राजस्थान में कांग्रेस की सरकार को कोई परेशानी नहीं होगी।