पलामू/मेदिनीनगर।
सदर प्रखंड के सुआ पंचायत में एक ही बिस्तर पर सो रहे दो सगे भाइयों को सांप ने डँस लिया। जिससे एक भाई की मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार मेदिनीनगर के सुआ पंचायत के रहने वाले रामनाथ सिंह के दो बेटे अजय कुमार सिंह और रितिक कुमार सिंह एक ही साथ सो रहे थे। रात को जब वह गहरी नींद में थे उसी दौरान एक जहरीला (करैत) सांप उनके बिस्तर में घुस गया। सोते समय सांप ने दोनों भाइयों को काट लिया। सांप के डंसने के बाद दोनों दर्द से चिल्लाने लगे।
परिजन दोनों को इलाज के लिये अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने बोकया नाग बाबा मंदिर लेकर चले गए। इसके बाद दोनों भाई को सदर अस्पताल मेदिनीनगर लाया गया। एक भाई की ठीक हालात देख कर डॉक्टर द्वारा सेम्पल ले लिया गया। वही दूसरे भाई को तूम्बागड़ा अस्पताल रेफर कर दिया।
डॉक्टरों द्वारा इलाज के दौरान रितिक की मौत हो गई। जबकि अजय की हालत में सुधार हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।