रांची।

राज्य सरकार ने आज लगभग तीन दर्जन आपीएस अधिकारियों का तबादला किया है।

धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल को JAPTC पदमा भेजा गया है तो चतरा के एसपी अखिलेश वी वरियार धनबाद के नए एसएसपी बनाए गए हैं।

जमशेदपुर के एसएसपी अनूप बिरथरे जैप 9 के समादेष्टा बनाये गए हैं।
दुमका के एसपी वाई एस रमेश गोड्डा के एसपी बनाए गए हैं।
सरायकेला खरसावां के एसपी कार्तिक एस को हजारीबाग एसपी की जिम्मेवारी सौंपी गयी है।
जमशेदपुर के ग्रामीण एसपी पियूष पांडे देवघर के एसपी बनाये गए हैं।
वहीं अम्बर लकड़ा को दुमका एसपी की जिम्मेवारी सौंपी गयी है।
ऋषव कुमार झा रांची ग्रामीण एसपी अब चतरा एसपी की जिम्मेवारी संभालेंगे।
अखिलेश कुमार झा रांची के नए डीआईजी तो अमोल होमकर हजारीबाग के डीआईजी बनाए गए हैं।
पाकुड़ एसपी राजीव रंजन सिंह प्रोन्नति के साथ कोल्हान के डीआईजी बनाये गए हैं।
इसी तरह देवघर के एसपी रहे नरेन्द्र कुमार सिंह को राज कुमार लकड़ा के स्थान पर दुमका भेजा गया है।


