Reported by:मनीष दुबे
देवघर/झारखंड।

रंगों का त्योहार होली में महज कुछ ही दिन शेष हैं. ऐसे में पूरी बाबानगरी होली के रंग में रंगी नजर आ रही है. बड़े तो छोड़िये.. बच्चे में रंगों की मस्ती में डूब गये हैं.

एग्जाम खत्म होते ही, कई स्कूलों में छुट्टी हो गयी है. ऐसे में सेशन के लास्ट डे स्कूली बच्चे अपने क्लासमेट्स के साथ जमकर होली खेलते नजर आये. एक-दूसरे को दोस्तों ने रंग-गुलाल लगा प्री होली मनायी.





