झारखंड / गिरिडीह।
अंतरजिला वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को सरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को सरिया एसडीपीओ बिनोद कुमार महतो ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी।
एसडीपीओ ने बताया कि बीते दिनों सरिया थाना क्षेत्र के निमाटांड़ में इन लोगों ने बोलेरो चोरी का प्रयास किया था। लेकिन ग्रामीणों की सक्रियता से ये चोरी नहीं कर सके। लोगों ने इन्हें बोलेरो से भागते हुए देख लिया था। जिसके बाद बिरनी पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर लिया था और उसमें सवार लोग भाग खड़े हुए थे। जब्त बोलेरो के मालिक से जब पूछताछ की गई तो पुलिस को जानकारी मिली कि ये सभी भाड़े पर वाहन को लेकर बंगाल गए थे। वहां से लौटने के बाद इनलोगों ने चोरी का प्रयास किया। वाहन मालिक के निशानदेही पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो मामले का पर्दाफाश हो गया।
एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी हजारीबाग जिले के इचाक निवासी संतोष कुमार राम और विक्रम कुमार है। ये वाहन चोरी कर रांची में उसे खपाते थे।