रांची।
मकर सक्रांति और टुसू पर्व के अवसर पर कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में एक मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस मिलन समारोह में प्रदेश अध्यक्ष सह मंत्री रामेश्वर उरांव, मंत्री आलमगीर आलम समेत कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के साथ-साथ कार्यकर्ताओं ने दही, चूड़ा व तिलकुट खाकर एक दूसरे को मकर सक्रांति की बधाइयां दी.
मंत्री रामेश्वर उरांव ने मकर सक्रांति और टुसू पर्व की झारखंड की जनता को बधाई देते हुए कहा कि मकर सक्रांति शुद्ध पर्व है, कांग्रेस ने मकर सक्रांति के अवसर पर मिलन समारोह के नई परंपरा अपनाई है, कांग्रेस सभी धर्म , सभी जाति की पार्टी है जैसे दिवाली ,दशहरा ,ईद का मिलन होता है उसी तरह आज के मकर सक्रांति मिलन की जा रही है। कांग्रेस भवन में हर धर्म के त्यौहार मनाए जाएंगे।
वही, झारखंड विकास मोर्चा सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी के भाजपा में जाने की खबरों पर रामेश्वर उरांव ने कहा कि यह झाविमो की अंदरूनी मामला है ,अगर प्रदीप यादव कांग्रेस में आना चाहते हैं तो कांग्रेस एक महासमुंद्र है जो नदियां मिलना चाहेगी उनका कांग्रेस में स्वागत है। वहीं मंत्रिमंडल गठन पर कहा कि जल्द ही मंत्रिमंडल का गठन हो जाएगा कांग्रेस को मंत्रिमंडल में सम्मानजनक जगह मिलनी चाहिए यह हम लोगों का विचार हैं। मिलन समारोह में मौजूद मंत्री आलमगीर आलम ने भी झारखंड की जनता को मकर सक्रांति की बधाई देते हुए कहा कि हर तबके के लोग हर त्योहार में एक साथ मिलजुल कर शरीक होते हैं.