spot_img
spot_img

झारखंड के आंकड़े सोमालिया के बराबरः डाॅ0 अजय


देवघर:

झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 अजय कुमार देवघर पहुंचे. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के देवघर आगमन पर जिले के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया. कांग्रेसी नेताओं ने माला पहनाकर और बुके देकर उनका स्वागत किया. देवघर परिसदन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष द्वारा संताल परगना के सभी कांग्रेस जिलाध्यक्ष और वरीय कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक भी की गयी.

क
प्रमंडल स्तरीय जिलाध्यक्षों की बैठक के बाद देवघर परिसदन में पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 अजय कुमार ने कहा कि बैठक में संथाल परगना के सभी जिलाध्यक्षों के साथ साल 2019 चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गयी है. हर गांव से लेकर शहर, पंचायत से लेकर कस्बे तक कांग्रेस को मजबूत करना है. जिसको लेकर जिलाध्यक्षों को आवश्यक निर्देश दिये गये हैं. 

बैठक
उन्होंने कहा कि ईमानदारी के साथ सभी कार्यकर्ता काम करें, पार्टी में ईमानदार सांसद, विधायक के प्रत्याशी सामने आयेंगे तो मजबुती के साथ 2019 में कांग्रेस उभरकर सामने आयेगी. जनता जरूर उनका साथ देगी. उन्होंने कहा कि देश को बचाने के लिए कांग्रेस को मजबूत होना ही होगा. 
वहीं प्रेसवार्ता के दौरान डाॅ0 अजय कुमार ने प्रदेश की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड के आंकड़े सोमालिया के बराबर हैं. जिस तरह सोमालिया में कोई सरकार न होने के कारण शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं के आंकड़े नीचे हैं वैसे ही हालत झारखंड राज्य की है. 

pc
वहीं देवघर के विकास को लेकर भी झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सरकार को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि देवघर शहर देश में विख्यात शहर है. लेकिन यहां की जनता के साथ भी सरकार छल कर रही है, देवघर में निगम द्वारा यूजर्स चार्ज, होल्डिंग चार्ज बढ़ा दिया गया है. जिससे यहां की जनता बेहाल है. हजारों श्रद्धालु रोज़ाना यहां दर्शन को आते हैं, लेकिन उनके लिए पानी की व्यवस्था भी समुचित नहीं है. 
प्रेसवार्ता में डाॅ0 अजय ने कांग्रेस की विचारधारा को सबको एक रखने वाला बताया. उन्होंने कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान हुए उपलब्धियों को भी गिनाते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा. 

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!