Ranchi: मध्यप्रदेश के भोपाल में आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप (12th Hockey India Senior Men’s Hockey Championship) में हॉकी झारखंड ने पहले ही मैच में जीत के साथ शुरुआत की है।
झारखंड के नोएल टोपनो ने गोल की हैट्रिक लगाई। जबकि डेनिस केरकेट्टा, अनुरोध भेंगरा, बिरसा ओड़िया और सुमित बरवा ने एक एक गोल किए। यह जानकारी हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने बुधवार को दी।
उन्होंने बताया कि छह से 17 अप्रैल तक भोपाल में आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में हॉकी झारखंड ने आज अपने पहले मैच में दादरा एंड नगर हवेली और दामन द्वीप हॉकी टीम को 7-2 से पराजित कर जीत से की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि झारखंड टीम की ओर से नोवेल टोपनो ने तीन गोल कर हैट्रिक लगाई। उन्होंने चौथे, 22वें और 26वें मिनट में गोल किए। जबकि डेनिस केटकेट्टा 23वें मिनट में, बिरसा ओड़िया 44वें मिनट में, अनुरोध भेंगरा 46वें मिनट में तथा सुमित बरवा 56वें मिनट में एक एक गोल कर टीम को जीत दिलाते हुए पूरे तीन अंक अर्जित किए।
उन्होंने बताया कि टीम में मनदीप तिग्गा, अभिषेक कुमार साहू, नोएल टोपनो, सुसारन पूर्ति, बिरसा भेंगराज, अलफोंस गुड़िया, बिरसा ओड़िया, डेनिश केरकेट्टा, बीर बोगन सिंह मुंडा,अल्बर्ट डुंगडुंग,अनुरोध भेंगरा , जेन सोरेंग, सुमित बरवा, मनोहर मुंडू, बिलाड़ कांडूलना, सुजीत एक्का, मुकेश किंडो, विजय खेस शामिल है। झारखंड टीम की विजय पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि आने वाले मैचों में भी इसी तरह खेले।