
Bangalore: आईपीएल मेगा नीलामी 2022 (IPL Mega Auction 2022) में शनिवार को सीएसके (CSK) ने दीपक चाहर (Deepak Chahar) को 14 करोड़ रुपये में खरीद लिया।

चाहर दोबारा से सीएसके के साथ जुड़े रहेंगे। दीपक ने अपने दम पर सीएसके को आईपीएल 2021 का खिताब दिलाया था। सीएसके ने अपने आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी बोली लगाकर दीपक चाहर को खरीदा है।


बता दें कि आईपीएल मेगा ऑक्शन का आयोजन बेंगलोर में किया जा रहा है।


