spot_img
spot_img

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली अस्पताल में भर्ती

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) को शुक्रवार को नारायण हेल्थ सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Bangalore: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) को शुक्रवार को नारायण हेल्थ सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इन्हें कार्डियक चेकअप (cardiac checkup) के लिए यहां भर्ती कराया गया।

बीसीसीआई अध्यक्ष इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 मेगा ऑक्शन के लिए शहर में हैं। इस साल की शुरुआत में दिल की बीमारी का इलाज कराने वाले 49 वर्षीय गांगुली को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और डॉक्टरों की एक टीम उनके दिल की स्थिति का आंकलन कर रही है। हालांकि, नारायण हेल्थ सिटी अस्पताल ने उनके स्वास्थ्य के बारे में कोई अपडेट नहीं दिया है, लेकिन इसे नियमित जांच माना जा रहा है।

जानकारी हो कि गांगुली को पिछले साल सीने में तकलीफ की शिकायत के बाद दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उनकी दो एंजियोप्लास्टी (angioplasty) हुई थी।

गांगुली (जिन्हें कोरोना के दोनों टीके लगाए गए हैं) को जनवरी 2022 में ओमिक्रॉन से संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके भाई स्नेहाशीष गांगुली भी इस साल की शुरुआत में कोरोना पॉजिटिव (corona positive) पाए गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!