
Deoghar: देवघर-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर घनगौर गांव के पास शनिवार को अज्ञात वाहन से धक्का लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक का नाम गोपाल प्रसाद सिंह है जो नगर थाना क्षेत्र के देवसंघ इलाके का रहने वाले थे।

वे सीआरपीएफ में कार्यरत थे। वर्तमान में अरुणाचल प्रदेश में पदास्थापित थे। एक सप्ताह पूर्व छुट्टी में घर आए आए थे। उन्हें दो दिन पूर्व वापस ड्यूटी पर जाना था। लेकिन वे किसी कारण से नहीं गए। शनिवार की रात को उनको अरूणाचल प्रदेश ड्यूटी पर जाना था। लेकिन दिन में ही सड़क हादसे में उनकी मौत हो गयी।

बताया जाता है कि वे पैदल जा रहे थे। इस दौरान अज्ञात ट्रक ने उन्हें धक्का मार दिया जिस कारण उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके पर से फरार हो गया। जानकारी मिलते ही नगर पुलिस घटनास्थल पहुंची और मृतक को घटनास्थल से देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया। उपरांत उसकी पहचान कर परिजनों को जानकारी दी गयी।
मृतक अपने पीछे पत्नी, एक बेटा व दो बेटी छोड़ गए हैं। एक बेटी की शादी हो गई है। दूसरी बेटी की शादी तय हो गयी थी नवंबर में शादी होना वाला था। मृतक का बेटा मर्चेंट नेवी में कोलकाता में पोस्टेड है।
बताते चलें कि इस इलाके में वाहनों की काफी आवाजाही होती है। इस बाइपास सड़क में कई जगह सड़क की चौड़ाई काफी कम है। वहीं वाहनों की रफ्तार भी काफी अधिक रहती है। ऐसे में हर वक्त हादसे का खतरा बना रहता है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।



